विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगोत्री धाम से विधायक सुरेश चौहान ने स्वच्छता और एक पेड़ मां के नाम लगाने का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगोत्री धाम से विधायक सुरेश चौहान ने स्वच्छता और एक पेड़ मां के नाम लगाने का दिया संदेश
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने गंगोत्री धाम से स्वच्छ पर्यावरण एवं एक पेड़ मां के नाम लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया, वहीं विधायक सुरेश चौहान ने सभी स्वच्छता मित्रों को स्वच्छ पर्यावरण की शपथ दिलाकर पर्यावरण का महत्व समझाया।
शपथ के पश्चात विधायक के नेतृत्व में मन्दिर समिति,पुलिस जवान, नगरपंचायत गंगोत्री, स्वच्छता मित्र, ITBP, वन विभाग सहित श्रद्धालुओं ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया वहीं सभी ने मिलकर घाटों की सफाई की। घाटों की सफाई के पश्चात गोमुख पैदा मार्ग पर विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण की अनिवार्यता समझायीं साथ ही सभी ने पेड़ लगाकर पर्यावरण दिवस को हर्षौल्लास से मनाया। विधायक गंगोत्री ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को प्लास्टिक त्याग करने का आह्वान कर जुट के थैले बांटे तथा यात्रा व्यवस्थाओं पर श्रद्धालुओं पक्ष जाना, जिसमें श्रद्धालुगण खुश दिखे।
इस मौके पर भट्टवाडी मंडल अध्यक्ष मनोजेन्द्र रावत, पांच मन्दिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, ईओ नगरपंचायत गंगोत्री, वन विभाग, पुलिस के जवान, मंडल महामंत्री संदीप रावत, लक्ष्मण पंवार आदि मौजूद रहे।
