पर्यटकों से गुलजार हुआ नेलांग और जादूंग गांव
पर्यटकों से गुलजार हुआ नेलांग और जादूंग गांव
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तराखंड राज्य में सीमांत गाँव जादूँग हुआ पर्यटकों से हुआ गुलजार। गंगोत्री नेशनल पार्क के नैलोंग घाटी मे इस समय बड़ी संख्या मे पर्यटक पहुंच रहे है। विभिन्न राज्यों से पर्यटक इस समय गर्मी की छूटियों मे गंगोत्री धाम के साथ साथ नैलोंग घाटी व् जादूँग गाँव भी अलौकिक खूबशूरती , नीले नीले आसमान, साफ स्वच्छ हवा, खूबसूरत पठार का दीदार करने पहुंच रहे है।
चाइना बॉर्डर से सटा यह गाँव जो हिमाचल राज्य व् लद्दाख के बॉर्डर से भी सटा हुआ है. यंहा गाँव 1962 के चाइना युद्ध से वीरान हो चूका था. जिसे अब भारत सरकार व् उत्तराखंड सरकार द्वारा अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. जिसमे उत्तरकाशी प्रशासन द्बारा तेजी से कार्य किया जा रहा है. कुछ समय बाद यहां पर्यटक रात्रि विश्राम भी कर सकेंगे. अभी पर्यटक एक दिन का भ्रमण कर सकते है।
पर्यटक कैसे जा सकते है. इनर लाइन क्षेत्र में (नेलांग व् जादूंग गाँव )
इनर लाइन इलाके मे पड़ने वाले नैलोंग घाटी के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय से परमिट जारी होने के उपरान्त ही यहाँ एक दिवसीय यात्रा पर पहुंच सकते है।वर्तमान मे जादूँग गाँव मे पर्यंटन विभाग होमस्टे निर्माण कार्य करवा रहे है, जहाँ भविष्य मे पर्यटक रात्रि विश्राम कर सकते है।
