नारसन: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन घायल
नारसन: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, तीन घायल
नारसन(पुष्पेंद्र सिंह)- नारसन बॉर्डर के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज़ रफ़्तार बस ने रेहड़े और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शानिवार सुबह लगभग छ बजे के आसपास जब दिल्ली की ओर जा रही एक निजी बस ने नारसन बॉर्डर के पास नियंत्रण खो दिया। बस ने हाइवे पर आगे चल रहे पहले एक रेहड़े को टक्कर मारी, और फिर एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक सवार निशांत पुत्र राजेंद्र निवासी अलमासपुर मुजफ्फरनगर गंभीर घायल है तथा तनिष्क पुत्र सुशील निवासी रामपुरी मुजफ्फरनगर को सामान्य चोटें हैं । वही रेहड़ा पर सवार महिला सुरेशो पत्नी सुरेन्द्र निवासी बरला 70 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई तथा रेहड़ा चालक सुरेंद्र गंभीर घायल हो गया है । बस चालक बाइक को लगभग 100 मीटर घसीटते हुए ले गया जिस कारण बाइक में आग लग गई ।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सूचना मिलने पर संयुक्त जांच चौकी पर चेकिंग चलाई गई जिससे बस चालक चेकपोस्ट के पास बस को छोड़कर फरार हो गया । पुलिस ने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है। इस घटना के बाद नारसन बॉर्डर पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
नारसन चोकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि नारसन बॉर्डर के पास सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से CHC नारसन भेजा गया तथा मृतक महिला के शव को मोर्चरी भिजवाया गया है, बस में सवार अन्य यात्रियों को पूछताछ के बाद दूसरी बस से रवाना किया गया। बस, रेडा, बाइक को चौकी लाया गया। अभी घायल व मृत महिला के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई।
