उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से सात की मौत

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से सात की मौत

 

रुद्रप्रयाग– रुद्रप्रयाग से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। जहां गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ रूट पर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। बताया जा रहा है दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चा भी शामिल है।

प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। गौरीकुंड क्षेत्र में यह हादसा हुआ है। घटना सुबह 5.30 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

हेलीकॉप्टर में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है।

 

हेलिकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *