सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत दून पुलिस
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत दून पुलिस
देहरादून- सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, ड्रंक एंड ड्राइव और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस जनपद के समस्त अंतरराज्यीय चेक पोस्टों पर भी जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कर वाहन चालकों के एल्कोमीटर के माध्यम से आकस्मिक चेकिंग कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा लगातार चलाई जा रही मुहिम का सड़क दुर्घटनाओं में भी असर दिखा है।
विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष की शुरुआती पांच माह में सड़क दुर्घटनाओं में 21% तक की कमी आई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिससे विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कई गुना अधिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की गई है। एसएसपी अजय सिंह ने माह जून में हुई सड़क दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सभी दुर्घटनाओं की जांच के निर्देश दिये है। साथ ही दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी कर रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं।
