उत्तराखंडदेहरादूनहादसा

कालसी-चकराता मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

कालसी-चकराता मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक गंभीर घायल
कालसी- चकराता मोटर मार्ग जजरेड खड्ड के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल व्यक्ति को खाई से निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
नाम पता घायल व्यक्ति :-
 मयंक चौहान पुत्र चमन चौहान निवासी मटियावा, तहसील चकराता, देहरादून

नाम पता मृतक:-

1- प्रियांशु चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान, निवासी ग्राम भाऊवाला, सेलाकुई, उम्र 22 वर्ष
2- दीपक सती पुत्र कुलानंद सती निवासी गढ़वाली कॉलोनी, भाऊवाला, थाना सेलाकुई, उम्र 25 वर्ष
3- मुकेश राणा पुत्र टीकम सिंह राणा निवासी कोटी कनासर, उम्र 21 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *