उत्तराखंडदेहरादून

एसओजी टीम में नियुक्त मुख्य आरक्षी कमल जोशी का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

एसओजी टीम में नियुक्त मुख्य कमल जोशी का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर
देहरादून- जनपद देहरादून की एसओजी टीम में नियुक्त मुख्य आरक्षी कमल जोशी का हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया।
एसएसपी अजय सिंह ने दिवंगत कमल जोशी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की। दिवंगत कमल जोशी जी मूल रूप से ग्राम: डुगरा कोट, तहसील पाटी, जनपद चम्पावत के रहने वाले थे, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ रुड़की हरिद्वार में रह रहे थे।
 दिवंगत कमल जोशी जी वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्राप्त की थी, जो वर्तमान में 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में मुख्य आरक्षी की ट्रेनिंग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *