उत्तरकाशीउत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग: यमनोत्री सिलाई बैंड भूस्खलन 9 मजदूर लापता, गंगोत्री NH कई जगह बंद 

बिग ब्रेकिंग: यमनोत्री सिलाई बैंड भूस्खलन 9 मजदूर लापता, गंगोत्री NH कई जगह बंद 

 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)–देर रात्रि से लगातार बारिश से जनपद उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड़, कुथनौर, जर्ज़र गाड के पास तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला बिशनपुर, लालढांग, नलूणा के पास बाधित है।

 

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान पालीगाड़ से करीब 4-5 किमी0 आगे सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण 9 मजदूरों के लापता होने की खबर है। पुलिस, SDRF, NDRF, राजस्व, NH बडकोट, स्वास्थ्य विभाग आदि टीमो द्वारा राहत एवं खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है।

 

 

उस स्थान पर लेवर कैम्प भू-स्खलन की चपेट मे आ गया, कैम्प मे 19 श्रमिक स्टे कर रहे थे, जिनमें 10 श्रमिक सुरक्षित हैं, जिनको रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है। 9 लापता लोगों की सर्चिंग हेतु रेस्क्यू कार्य गतिमान है। उक्त स्थान पर यमुनोत्री हाइवे का 10-12 मीटर हिस्सा वास आउट हो गया है, मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है, मार्ग सुचारु होने मे समय लग सकता है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

 

 

One thought on “बिग ब्रेकिंग: यमनोत्री सिलाई बैंड भूस्खलन 9 मजदूर लापता, गंगोत्री NH कई जगह बंद 

  • उत्तराखंड में बरसात के दिनों में हर वर्ष कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती है कब यह उत्तराखण्ड ऐसी घटनाओं से सुरक्षित होगा।
    भगवान् बद्रीविशाल, और भगवान् केदारनाथ सभी की रक्षा करना
    हर हर महादेव🙏🙏

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!