पत्रकारों की समस्याओं पर किया विचार विमर्श
पत्रकारों की समस्याओं पर किया विचार विमर्श
नारसन (पुष्पेंद्र सिंह)- पत्रकार संघ की बैठक में कावड़ यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक में सभी ने प्रशासन और गंगाजल लेकर जाने वाले शिव भक्तों के बीच समन्वय बनाने को आश्वासन दिया। इसके अलावा पत्रकारों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
दिल्ली रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकार संघ की बैठक का आयोजन किया। बैठक में मंगलौर और गुरुकुल नारसन क्षेत्र से पत्रकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। 11 जुलाई से शुरू होने वाले कावड़ यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर पत्रकार विनय कुमार ने कहा कि कावड़ यात्रा में कई प्रदेशों से शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए आते हैं। रास्ते में कई बार उनके साथ समस्याएं खड़े हो जाती हैं। बाहर से आने वाले शिव भक्त अतिथि समान है। इसके अलावा क्षेत्र की जनता भी उनके लिए व्यवस्थाओं में जुटी रहती है। सभी का दायित्व है कि शिव भक्तों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करें। पत्रकार अरविंद गोयल ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान सभी को प्रशासन और शिव भक्तों के बीच गलतफहमियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। कहीं पर भी छुटपुट घटनाएं होने पर उनके निस्तारण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अलावा पत्रकारों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक में अध्यक्ष मुकेश गोयल, अरविंद गोयल, विनय चौधरी, चौधरी विकास कुमार, रईस अहमद, मयूर चौधरी, पुष्पेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, नीटू कुमार, रोहित राणा, अनुज सैनी आदि उपस्थित रहे।
