1962 MVU की टीम ने बरसात के दिनों में पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में दी जानकारी
1962 MVU की टीम ने बरसात के दिनों में पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में दी जानकारी
लक्सर (श्रवण गिरी)- उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई गई 1962 एंबुलेंस सेवा जो कि पशुपालकों और बेसहारा पशुओं की सेवा में हमेशा तट पर रहती है। छोटे से लेकर बड़े पशुओं की निशुल्क सेवा करती है। इन दिनों बरसात के मौसम में होने वाली बीमारी के बारे में (1962 की ब्लॉक) की टीम में शामिल डॉक्टर जसविंदर सिंह पशु सहायक जयवीर चौधरी द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए गांव गांव जाकर। पशुपालकों को जानकारी दे रहे हैं की बरसात के दिनों में गड्ढे में जो पानी भर जाता है, वह सड़ने लगता है। जानवर वहीं पानी पीकर बीमार हो जाते हैं। अपने जानवरों को इससे बचाएँ वह बरसात के दिनों में होने वाली बीमारी जैसे कि खुर-पका, मुंह पका, गला घोंटू ,निमोनिया आदि बीमारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा रही है।
वरिष्ठ पशुचिकित्साअधिकारी लक्सर राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुओं को साफ सुथरा पानी पिलाये । समय-समय पर टीकाकरण और पशुओं को पेट के कीड़ों की दवा खिलाये पशुओं की स्थिति में सुधार नहीं होने पर तुरंत 1962 पर कॉल करें। अन्यथा पशुचिकित्सालय लाये अपने पशुओं को खाने में अधिक से अधिक हरा चारा व संतुलित पशु आहार खिलाएं। प्रदेश में संचालित 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट पशुपालकों के लिए काफी मुफीद साबित हो रही है एक कॉल पर पशु चिकित्सकों की टीम पशुपालक के घर पहुंच कर पशुओं का इलाज कर दवाई वितरण कर रही है।
जिला प्रभारी नीला सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड जिले में 60 मोबाइल 1962 वेटरनरी यूनिट निशुल्क संचालित की जा रही है यह टीम गांव गांव जाकर पशुपालकों की सेवा में समर्पित कार्य कर रही है यह मोबाइल यूनिट न केवल बीमार पशुओं का समय पर इलाज कर रही है, बल्कि बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अभी तक इस 1962 के द्वारा तीन लाख से अधिक पशुओं का निशुल्क उपचार किया जा चुका है।
