28 अक्टूबर से मुखवा जंगला मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य होगा शुरू- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य
28 अक्टूबर से मुखवा जंगला मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य होगा शुरू- जिलाधिकारी प्रशांत आर्य
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- हर्षिल, मुखवा व जांगला मोटर मार्ग को लेकर जहां मुखवा की जनता व गंगा पुरोहितों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया। प्रशासन को मुखवा की जनता ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार को सूचना दे दी थी।
इसी प्रकरण को देखते हुए उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ग्राम मुखवा में बैठक। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर तक मुखवा जंगला मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू होगा, जिस पर सभी ग्रामीणों ने सहमति जताते हुए 23 अक्टूबर के बाद चुनाव कराने पर अपनी सहमति प्रदान की रोड नहीं तो वोट नहीं। इस अवसर पर डीएफओ, एक्शन पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण उपस्थित रहे।
