उत्तराखंड

पंचायत चुनाव को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद, तीन तस्कर गिरफ्तार 

पंचायत चुनाव को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद, तीन तस्कर गिरफ्तार 
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- थाना बडकोट पुलिस ने स्मैक के साथ 2 और अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है।
चुनाव के दौरान अवैध नशे व संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुये है। पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट दीपक सिंह कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट पुलिस द्वारा कल चैकिंग के दौरान बडकोट शिवमंदिर के पास से जसवंत उर्फ गोलू तथा सौरभ नाम के 2 युवकों को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। युवकों के कब्जे से क्रमशः 4.96 ग्राम व 3.50 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है। जबकि सुभाष नाम के एक युवक को सुनाल्डी पुल तिराह से 47 पव्वे व 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 8/21 तथा 60 आबकारी अधिनियम 2 मुकदमें दर्ज किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *