दो हजार लीटर डीजल हर दिन भेजा जाएगा धराली-बगौली
सचिव गृह शाम को पहुंचे कंट्रोल रूम, डीएम से लिया अपडेट
देहरादून- सचिव गृह शैलश बगौली शाम करीब 07ः00 बजे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी श्री प्रशांत आर्या से दिनभर के रेस्क्यू अभियान का अपडेट लिया। हर्षिल तथा धराली में डीजल की किल्लत न हो, इसके लिए सचिव गृह ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती को हर दिन 2000 हजार लीटर डीजल भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 20 से 25 रसोई गैस के सिलेंडर भी हर्षिल तथा धराली में भेजने को कहा।


