रक्तदान कर दी गई स्व. राम बिहारी गुप्ता जी को श्रद्धांजलि
रुड़की (मोहमद नाजिम)- वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाजसेवी सचिन गुप्ता ने अपने पिता स्व. राम बिहारी गुप्ता की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सचिन गुप्ता ने कहा की रक्तदान से किसी को नई जिंदगी मिल सकती है। इसलिए रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती। आज जिस तरह से डेंगू, टाईफाइड और अन्य संक्रामक बीमारियों के बढ़ने से लोग बेहद परेशान है। इन बीमारियों को दूर करने के लिए रक्त की जरूरत लोगों को पड़ रही है। इसलिए सभी को रक्तदान जैसे महादान के लिए आगे आना चाहिए और उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।


