राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को करियर का बताया महत्व
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को करियर का बताया महत्व
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- करियर काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम संचालिका डॉ.करूणा मिश्र, जोशी द्वारा विभिन्न दृष्टांतों के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर का महत्व बताकर किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अखिल गुप्ता ने स्नातक, परास्नातक के बाद करियर संवारने के लिए विभिन्न अवसरों और संभावनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कम्प्यूटर कोर्स,व विभिन्न सरकारी वैबसाइड जैसे स्वयं पोर्टल आदि पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ.संदीप कश्यप संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ.बिट्टू सिंह ने छात्र -छात्राओं को अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए मूल- मंत्र साझा करते हुए जागरूक किया। डॉ.संदीप कश्यप ने बताया भविष्य को आर्थिक सामाजिक रूप से संरक्षण प्रदान करना ही करियर है। अनुशासन व धैर्य के साथ कठिन परिश्रम हमें सफलता के मार्ग पर अग्रसर करता है । कार्यक्रम में डॉ.राजेश सिंह, डॉ.संगीता कैन्तुरा, डॉ.गुलनाज फातिमा, डॉ.उर्वशी पंवार, डॉ.संगीता खड़वाल, डॉ.शीला बिष्ट, डॉ.भारती नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
