उत्तरकाशीउत्तराखंड

मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने झील खोलने को लेकर एसडीआरएफ और श्रमिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण 

मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल ने झील खोलने को लेकर एसडीआरएफ और श्रमिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण 

 

धराली (वीरेंद्र सिंह नेगी)– हर्षिल में मुख्य विकास अधिकारी एस०एल०सेमवाल पहुंचे उन्होंने पूर्ण रूप से झील खोलने को लेकर एसडीआरएफ व श्रमिकों द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा निरन्तर यहां पर कार्य करवाये जा रहे है l उन्होंने कहा कि इस चुनौती पूर्ण समय में आपसी समन्वय से तत्कालिक सुरक्षात्मक कार्य तेजी से सम्पन्न किये जा रहे है l

 

वहीं झील के जलस्तर में आज काफी कमी दिखने को मिली. निरन्तर भागीरथी नदी का जल प्रवाह बह रहा है. झील से किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है. धराली छोर से झील के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के प्रयास भी किये जा रहे ताकि उक्त स्थान से गाड़ियों का आवगमन कराया जा सके.इस बीआरओ के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया गया है l

 

इस मौके पर एमडीडीए संयुक्त सचिव गौरव चटवाल भी निरन्तर मेरे साथ आपदा राहत कार्यों को गति प्रदान कर रहे है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *