उत्तराखंडनैनबाग

नागरिक अभिनंदन धन्यवाद कार्यक्रम: सरतली से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन 

नागरिक अभिनंदन धन्यवाद कार्यक्रम: सरतली से जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन 

सरतली वार्ड की जनता का जताया आभार 

सरतली वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में करेंगे विकसित- जोत सिंह रावत 

 

नैनबाग- नैनबाग के सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जीतने के बाद जोत सिंह रावत का सरतली, कसोन, काण्डा, पाली, तिमलियालगांव, रणोगी, सैंजी सहित विभिन्न गांवों में नागरिक अभिनंदन धन्यवाद कार्यक्रम में स्वागत उत्साह से लबरेज दिखे कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह रावत ने विभिन्न गांवों में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सरतली वार्ड के सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता के अपार स्नेह और आशीर्वाद से मैं सरतली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य चुनकर आया हूं। इसके लिए मैं वार्ड की जनता का हमेशा ऋणी रहूंगा। आपके बीच रहकर सेवक के रूप में कार्य करूंगा।

जोत सिंह रावत ने कहा कि जनता से किये गए वादे को पूरा करेंगे। क्षेत्र की जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संघर्ष रहेंगे। जनता ने जो विश्वास उन पर किया है उस पर पूर्णतः खरा उतरने का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण सहित सभी विकास कार्य को प्राथमिकता के साथ करेंगे। मेरी प्राथमिकताएं गांव का विकास, पारदर्शिता, ईमानदारी, शिक्षा, स्वच्छता और रोजगार सहित विभिन्न समस्या का समाधान करना है। बिना किसी भेदभाव के वार्ड का विकास करेंगे।

ब्लॉक अध्यक्ष दीपचंद सजवाण ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की बात करती है। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। कांग्रेस के विचारधारा हमेशा पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने की रही है। इसी क्रम में सभी लोगों ने क्षेत्र के विकास की बात रखी है।

इस अवसर पर न्याय पंचायत अध्यक्ष मुकेश सजवाण, हुकुम रावत, महिपाल राणा, हरदेव कुमाईं, मोहन लाल निराला, टिकम चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा देवी, प्रधान अंशुल पवार, सिकंदर पंवार, दर्शन सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनीष पंवार, राजपाल नेगी, नरेश, दीपक रावत, रितेश रावत, सबल सिंह, रणवीर सिंह, अजीत पंवार, सागर तोमर, विजय पंवार, सुभाष बर्तवाल, महावीर, रमेश, रविन्द्र, सुंदर बर्थवाल, राजेन्द्र पवार, नीरज राणा सहित कार्यकर्ता, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *