उत्तराखंड

थत्यूड़: मुंगलोड़ी के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर लगाया आरोप 

थत्यूड़: मुंगलोड़ी के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर लगाया आरोप 
 
ग्रामीण बोले- पात्र लोगों को नहीं दिया योजना का लाभ  
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- विकासखंड जौनपुर के ग्राम मुंगलोड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे में पात्र लोगों को न लेकर सुविधा संपन्न लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना में लिया गया है जिस कारण ग्रामीणों में शासन प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
इस संबंध में ग्रामीण वीरेंद्र, बीना देवी हृदय दास और प्रकाश ग्राम सभा मुंगलोड़ी के निवासियों ने जिला अधिकारी टिहरी को पत्र भेजकर मांग की है कि ग्राम पंचायत मुंगलोड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लोगों का सर्वे न होकर संपन्न लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है।
योजना में वास्तविक पात्र लोगों को वंचित किया जा रहा है। यह मामले जौनपुर विकासखंड के कई ग्राम सभा में प्रकाश में आ रहे हैं। खंड विकास अधिकारी जौनपुर अर्जुन सिंह रावत का कहना है कि सर्वे में अगर कोई गलत चयन हो गया हो तो जांच कर पात्र व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!