धनौरी क्षेत्र में गुलदार का खौफ, भय के साये में क्षेत्रवासी
धनौरी क्षेत्र में गुलदार का खौफ, भय के साये में क्षेत्रवासी
वन विभाग से पिंजरा लगाने की उठाई मांग
धनौरी(श्रवण गिरी)- धनौरी क्षेत्र के महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस कॉलेज में एक गुलदार के घूमने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्रवासियों सहित कॉलेज प्रबंधन छात्र-छात्राओं में डर का माहौल है। पहले भी क्षेत्रवासियों ने कई मर्तबा गुलदार को इस क्षेत्र के आसपास देखा गया बताया।
कॉलेज के प्रबंधक अश्विनी सैनी ने बताया कि रात के समय गुलदार कॉलेज की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस आया था। गुलदार की ये हरकत कॉलेज कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
गुलदार की तस्वीर कैमरे में कैद को देखकर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आसपास के निवासियों में दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की माँग की है।
