नई दिल्ली में पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाक़ात
नई दिल्ली में पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाक़ात
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नई दिल्ली में पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को क्षत्रिय शूरवीरों का प्रतीक चंद्रहास (तलवार) भेंट की। साथ ही उत्तराखंड के बंजर होते खेत खलियान, कृषि भूमि व खंडहर होते मकानों की स्थिति से अवगत कराया। पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने बताया कि उत्तराखंड राज्य कृषि, पशुपालन, बागवानी,, पर्यटन आधारित प्रदेश है। उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्राकृतिक संसाधन आधारित आजीविका संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए, जिससे प्रदेश अपने सीमित संसाधनों से रोजगार से जोड़ सके। उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के सीमांत गाँव ऐंदी में देवांशी समाजसेवी संस्था लंबे समय से प्राकृतिक संसाधनों के ऊपर कार्य कर रही है जिसमें मुख्यतः :– होमस्टे, पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गा पालन, मधुमक्खी पालन, अंगोरा पालन, मशरूम उत्पादन, बागवानी, व सब्जी उत्पादन के प्रशिक्षण का व्यापक अनुभव उपलब्ध है । कृषि मंत्री से उत्तराखंड के समस्त जनप्रतिनिधि समस्त ग्राम प्रधानों, समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य, समस्त जिला पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण उपलब्ध करा कर ग्रामीण विकास का वाहक बना सकते हैं जो प्रशिक्षण के उपरांत अपने क्षेत्र व गांवों में उपलब्ध संसाधनों से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा सकें।
