नैनबाग तहसील दिवस पर 16 शिकायतें दर्ज
नैनबाग तहसील दिवस पर 16 शिकायतें दर्ज
प्रभारी तहसीलदार ने समाज कल्याण और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- प्रभारी तहसीलदार निशांत कंबोज की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 16 शिकायत दर्ज हुई इनमें से अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया। तहसीलदार ने बैठक में अनुपस्थित समाज कल्याण व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
तहसील के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में लोगों द्वारा उच्च अधिकारी के न पहुंचने व कई लोगों को तहसील दिवस की सूचना नाम मिलने पर रोष व्याप्त किया ।
प्रधान श्रीकोट दीपेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह ने कहा कि तहसील दिवस में विभाग के उच्च अधिकारीयों की अनुपस्थिति में तहसील दिवस का कोई महत्व नहीं है। समाज कल्याण व शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति में कई क्षेत्रीय जनमानस की पेंशन का काम अधूरा रह गया है। तथा लोक निर्माण विभाग की नालियों की मरम्मत ना होने से पूरे बाजारों में पानी कीचड़ बहने से गंदगी फैल रही है।
अनिल बिजल्वाण,विक्रम सिंह कैंतुरा ने लखवाड़ बांध से संबंधित काश्तकारों की बात को रखते हुए विभाग से तहसील स्तर पर ही काश्तकारों के दस्तावेजों को जमा करने हेतु आग्रह किया गया है।
इस मौके पर कृषि विभाग, पंचायती राज, पशुपालन, लोक निर्माण, खाद्यान्न विभाग ,उद्यान, लघु सिंचाई ,सिंचाई विभाग ,जल संस्थान, के अधिकारियों के साथ-साथ शरण सिंह पंवार, सोबत सिंह कैंतुरा, गंभीर सिंह,अर्जुन सिंह रावत, रणवीर सिंह, प्रधान सुरेश कैंतुरा ,राहुल पवार, मयंक बिजल्वाण आदि लोग मौजूद रहे।
