उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर गौरव अग्रवाल ने बढ़ाया सेवा का हाथ 

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर गौरव अग्रवाल ने बढ़ाया सेवा का हाथ 

अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, जरूरतमंदों को दी राशन किटें 

 

सितारगंज (दीपक भारद्वाज)-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार और सेवा के रूप में मनाते हुए गौरव अग्रवाल ने जनहितकारी पहल की। उन्होंने सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही जरूरतमंद परिवारों को राशन किट प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। जन्मदिवस के इस मौके को सेवा उत्सव के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर कम्पनी के कर्मचारी मूलचन्द राणा, सूरज, गोपाल और चन्द्रपाल आदि भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और सहयोग किया। गौरव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *