उत्तराखंडधनोल्टीनैनबाग

समाजसेवी कीर्ति सिंह जौनपुरी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

समाजसेवी कीर्ति सिंह जौनपुरी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

नैनबाग: क्षेत्रीय समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले समाजसेवी कीर्ति सिंह जौनपुरी का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने नैनबाग स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं और समाजिक कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी कीर्ति सिंह जौनपुरी के निधन पर दुख जताया।

 

उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा, न्याय और लोगों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। वे हमेशा जनहित के मुद्दों पर डटकर आवाज़ उठाते रहे और जौनपुर की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में स्वर्गीय कीर्ति जौनपुरी का योगदान अविस्मरणीय माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *