उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनैनबाग

ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता पंवार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य बिच्छू वार्ड कल्पना सजवाण को दिलाई शपथ

ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता पंवार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य बिच्छू वार्ड कल्पना सजवाण को दिलाई शपथ

 

थत्यूड़(अमित नौटियाल/रोशन वर्मा): न्यायालय से रोक हटाए जाने के बाद, आज थत्यूड़ ब्लॉक मुख्यालय में बिच्छू वार्ड की क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना सजवाण का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना सजवाण को शपथ दिलाई। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सीता रावत और प्रधान द्वारगढ़ रोशन वर्मा सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भी उन्हें बधाई दी।

ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने कल्पना सजवाण को बधाई देते हुए कहा कि अदालत से रोक हटने के बाद उन्होंने आज शपथ ग्रहण कर लिया है।

शपथ लेने के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना सजवाण ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे “सत्य की जीत” बताया। उन्होंने कहा कि कोर्ट के इस निर्णय के कारण ही उन्हें आज शपथ दिलाई गई है। उन्होंने अपने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें चुनकर और न्याय की इस लड़ाई में उनका साथ देकर विश्वास जताया। उन्होंने यह भी कहा वार्ड का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। वह जनता को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगी। वार्ड में सेविका के रूप में कार्य करेगी।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सविता सजवाण, श्वेता, ममता देवी,सरोजनी देवी,रमेश बिष्ट, पूरण सिंह बेलवाल, विपिन उनियाल, जगत सिंह पंवार, सजन सिंह पुंडीर, उज्जैन सिंह रावत, अध्यक्ष यमुना घाटी कैम्पटी विरेंद्र पंवार, गजे सिंह चौहान, रणवीर सिंह भण्डारी, जसपाल सिंह रावत, आजाद शाह, जगत सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, सरदार सिंह रावत, जबर सिंह रावत, महावीर पंवार, जयवीर पंवार, त्रेपन रावत, सुरेन्द्र रावत, नीरज सजवान, विजयपाल चौहान, मनवीर रावत, सुजान रावत, सचिन रावत, केदार सिंह, सुरेन्द्र, बालेन्द्र, दिग्पाल, प्रीतम, दीपाल भण्डारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *