उत्तराखंडकार्रवाईक्राइमहरिद्वार

पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्करों को 222 पेटी देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्करों को 222 पेटी देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

 

हरिद्वार- पुलिस ने कलियर थाना क्षेत्र में अवैध नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने 10 लाख रुपये की कीमत वाली 222 पेटी देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप को भी कब्जे में लिया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
​पुलिस को 22 सितंबर, 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेजूपुर के देशी शराब के ठेके के लिए आवंटित की गई शराब को अवैध रूप से इमलीखेड़ा स्थित ठेके पर उतारा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो पता चला कि यह शराब तेजूपुर के लिए थी, लेकिन दोनों ठेकेदारों की मिलीभगत से इसे अवैध रूप से इमलीखेड़ा में उतारा जा रहा था।
​पुलिस ने शराब उतार रहे शाहनवाज और रजत को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि तेजूपुर और इमलीखेड़ा के ठेकेदारों ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इस काम में कोई दिक्कत नहीं आएगी और वे इसे संभाल लेंगे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कलियर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 222 पेटी देशी शराब (माल्टा मार्का) और महिंद्रा पिकअप को भी जब्त किया है।
​एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस नशे की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!