उत्तरकाशीउत्तराखंड

 विश्व पर्यटन दिवस: सतत पर्यटन और परिवर्तन पर हुई चर्चा 

 विश्व पर्यटन दिवस: सतत पर्यटन और परिवर्तन पर हुई चर्चा 
उत्तरकाशी- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की ओर से नचीकेता ताल ट्रेक भ्रमण का आयोजन किया गया।। नचीकेता ताल के लिए 50 सदस्य दल ट्रेक के लिए आज उत्तरकाशी से चौरंगीखाल तक बस से निकले। उसके बाद 3 km ट्रैक के उपरान्त नचीकेता ताल के लिए पहुंचे।
बांज बुराश जंगलों के बीच होते हुए पूरे ट्रैक दल ने आनंद लिया। नाचीकेता ताल पहुंचने के बाद Sustanaible tourism and Transformation थीम पर चर्चा करते हुए पर्यंटन विशेषज्ञ गुलाब सिंह नेगी ने उत्तरकाशी के स्थानीय पर्यंटन स्थलों के बारे में बताया। पर्यंटन व्यवसायी दीपेन्द्र पंवार ने प्रकृति को संरक्षित करते हुए पर्यंटन के महत्व, प्रचार प्रसार करने और पर्यटन विषय को शिक्षा पाठ्यक्रम में जोड़ने के लिए सरकार से मांग की।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा ने विश्व पर्यंटन दिवस की बधाई, शुभकामनाएं देते हुए उत्तरकाशी में स्थानीय पर्यंटन स्थलों के प्रचार प्रसार, पर्यंटक सुविधाएं बढ़ाने के बारे में सुझाव रखे।
जिला पर्यंटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी ने स्थानीय संस्कृति, भोजन, ट्रेक को पर्यटकों के लिए पर्यंटन व्यवसायियों के माध्यम से सबके सामने रखने के लिए प्रेरित किया। पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका रमेश सेमवाल ने कूड़े की समस्या के निदान के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा रखी।
इस अवसर पर  पर्यंटन स्थल नाचीकेता ताल में  चारों तरफ फैले कूड़े करकट को एकत्रित कर नीचे वन विभाग की चौकी में जमा किया गया।ट्रेक में प्रताप सिंह मटूड़ा, ट्रेक्किंग एसोसिएशन सचिव मनोज रावत, धीरज सेमवाल, बिन्देश कुड़ियाल, शूरवीर चौहान, धनपाल पंवार, विमलकान्त सेमवाल, माधव जोशी, राकेश पंवार, संजय बिष्ट, सुनील पंवार,अखिल पंत, विष्णु सेमवाल,  विपिन नेगी, सूर्या नौटियाल सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *