नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह का सराहनीय कदम
नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह का सराहनीय कदम
सितारगंज मुक्तिधाम में अब निःशुल्क स्वर्ग वाहन की सुविधा, खर्च उठाएंगे स्वयं* अध्यक्ष
सितारगंज:(दीपक भारद्वाज) नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने जनहित और सामाजिक संवेदनाओं को देखते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी परिवार में आकस्मिक निधन की स्थिति में दिवंगत को मुक्तिधाम ले जाने हेतु उपलब्ध स्वर्ग वाहन पूरी तरह निशुल्क होगा। इसके डीजल, ड्राइवर व रखरखाव का पूरा खर्च स्वयं अध्यक्ष सुखदेव सिंह वहन करेंगे। इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह मांग लंबे समय से उठ रही थी, जिसका संज्ञान लेकर वर्तमान अध्यक्ष ने समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीयता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह का यह निर्णय न केवल नगर के लिए अनुकरणीय है बल्कि यह अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। नगरवासियों ने भी इस पहल पर खुशी जताई और अध्यक्ष के इस कदम को ऐतिहासिक बताया है।
