बलवंत गुंसाई बने शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष और सोबत वर्मा बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
बलवंत गुंसाई बने शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष और सोबत वर्मा बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
नैनबाग- नैनबाग के राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक हुई।बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के समस्त सदस्य ,शिक्षक, अभिभावक उपस्थित रहे। बैठक में गत वर्ष के शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा की गई। इसके साथ अध्यापकों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में विभिन्न विद्यालय संबंधी सुझाव दिए गए, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके।
शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष के रूप में बलवंत गुंसाई, सोबत वर्मा अध्यक्ष (विद्यालय प्रबंधन समिति) 2025-26 के लिए चुने गए। उपाध्यक्ष सुनील पंवार प्रधानाचार्य, सचिव देश कुमार कल्याण, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य प्रवक्ता भौतिकी गजेंद्र सिंह, दीपाल सिंह पंवार, गणेश चौहान और दीपा टम्टा को सदस्य महिला चुना गया। बैठक में पूर्व प्रधान दिनेश रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत चमन दास, प्रधान प्रतिनिधि के रूप में टाकुणिया, रामानुज पैन्यूली, शशिकांत रियाल, अनुज चौधरी, आशीष डंगवाल, दीपक बहुगुणा, देवेंद्र सिंह नेगी, सरदार सिंह राणा, अरुण सकलानी, संजय शर्मा, साक्षी पैन्यूली, बिंद्रा आदि उपस्थित रहे।
