उत्तराखंड

बेशकीमती मेडा और पंजा जड़ी-बूटी के साथ मोरी पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार 

बेशकीमती मेडा और पंजा जड़ी-बूटी के साथ मोरी पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- थाना मोरी पुलिस ने बेशकीमती मेडा और पंजा जड़ी-बूटी के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में जडी बूटी बरामद की। अपराध तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु SP उत्तरकाशी सरिता डोबाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद दिख रही  है।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत नेतृत्व में मोरी पुलिस की टीम द्वारा कल मोरी-नेटवाड रोड, कुनारा तिराहे पर चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07TD 1167 (कैम्पर) को चैक किया गया तो वाहन सवार 2 लोगों राजेन्द्र(चालक) व सूरत सिंह के कब्जे से 6 अलग-अलग कट्टों मे भरी 152 किलोग्राम प्रतिबन्धित मेडा तथा एक कट्टे में 15 किलोग्राम पंजा जड़ी-बूटी बरामद की गयी।

तस्करो द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा यह जड़ी बूटी लिवाड़ी, मोरी के जंगलों से निकालकर एकत्रित की गई. जिसे बेचने के लिए देहरादून ले जाने के फिराक मे थे.पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया गया है।

बरामद वन सम्पदा/प्रतिबन्धित जड़ी बूटी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर धारा 26/41/42 भारतीय वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *