नैनबाग में दीपावली पर्व को लेकर पुलिस ने की व्यापारियों के साथ की जागरूकता बैठक
नैनबाग में दीपावली पर्व को लेकर पुलिस ने की व्यापारियों के साथ की जागरूकता बैठक
नैनबाग (शिवांश कुंवर)- दीपावली पर्व को लेकर नैनबाग पुलिस अलर्ट मोड पर है। चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा ने व्यापारियों के साथ जागरूकता बैठक की।
बैठक के दौरान उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यापारी पटाखों की बिक्री करता है, तो सुरक्षा के आवश्यक संसाधन जैसे- रेत, पानी और अग्निशामक यंत्र आदि का होना अनिवार्य है।
इसके साथ चौकी प्रभारी राम नरेश शर्मा ने कहा कि त्योहार सभी के लिए खुशी का प्रतीक है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। इसलिए सभी दुकानदारों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेगा। इस मौके पर नैनबाग व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, परविन्द कैंतुरा,राहुल राणा,अनिल कैंतुरा,विनीत कैंतुरा,विक्रम असवाल, विपिन रमोला,सूरज चौहान आदि मौजूद रहे।
