ओएनजीसी के सहयोग से देहरादून में बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
ओएनजीसी के सहयोग से देहरादून में बाढ़ प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री
देहरादून- पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसाइटी, देहरादून द्वारा ओएनजीसी सीएसआर, देहरादून के सहयोग से आज सहस्त्रधारा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभावित परिवारों को दो तारपोलिन शीट, एक स्लीपिंग बैग और टेंट आदि प्रत्येक परिवार को वितरीत किए गए।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करना और समाज में सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं को सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर ओएनजीसी अधिकारियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट और सामाजिक संगठनों का ऐसा मिलाजुला प्रयास ही समाज में वास्तविक परिवर्तन ला सकता है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को सराहा और इसे “मानवता के प्रति समर्पित कदम” बताया। वही इस सराहनीय पहल के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्शन एंड रिसर्च सोसायटी ने ओएनजीसी का धन्यवाद किया ।
इस अवसर पर ओएनजीसी की ओर से नीरज कुमार शर्मा, सीजीएम एवं हेड – एचआर सर्विसेज, चंदन सुशील सज्जन, जीएम (एचआर) एवं इंचार्ज – सीएसआर, तथा
अरुण सिंह, मैनेजर (एचआर) – सीएसआर नेहा जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, वीर सिंह चौहान जिला पंचायत सदस्य, संजय सिंह राणा, राकेश, हरिकेश चंद्र मिश्रा, सोनिया थापा , सचिन थापा आदि उपस्थित रहे।
