उत्तराखंडनैनबाग

सिलगांव में 52वां खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह: कई प्रतियोगिताएं हो रही आयोजित 

 
सिलगांव में 52वां खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह: कई प्रतियोगिताएं हो रही आयोजित 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)-  नैनबाग के क्रीड़ा विकास एवं सांस्कृतिक समिति, सिलगांव के तत्वावधान में 52वां खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है यह आयोजन 18 से 20  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रणोगी, डिभोगी परिसर में हो रहा है

प्रतियोगिताओं में बॉलीवाल गांव वाइज (16 गांव सिलगांव), बॉलीवाल ओपन, कबड्डी गांव वाइज ओपन (7 व्यक्ति), कबड्डी 3 व्यक्ति ओपन, जूनियर कबड्डी ओपन (45 किलो, 15 वर्ष आयु वर्ग) के मुकाबले शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही बालिका कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता हो रही है।
खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिनमें गांव वाइज रासो, तांदी, जंगबाजी, व्यक्तिगत लोकगीत और लोकल कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और आपसी सौहार्द बढ़ाना है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख जौनपुर सीता पंवार, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, समिति अध्यक्ष संजीत पंवार, उपाध्यक्ष अजीत रावत, सचिव प्रदीप पंवार, सुंदर पंवार, सुनील सेमवाल, वीरेंद्र पंवार, हुकम रावत, रितेश रावत, पूर्व जिला पंचायत कविता रौंछेला, पूर्व क्षेत्र पंचायत मीनाक्षी चौहान, पूर्व प्रधान पूजा नेगी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!