विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुए बन्द
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुए बन्द
श्रद्धालु शीतकाल में मुखबा (मुखीमठ) स्थित गंगा मन्दिर में कर सकेगें मां गंगा जी के दर्शन
गंगोत्री- माँ गंगा के उद्गम स्थल पर स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट के पावन पर्व पर पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के बाद विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए है। पुलिस सुरक्षा के बीच मां गंगा की डोली आर्मी बैंड, ढोल-दमाऊ और सैकड़ों श्रद्धालु के साथ माँ गंगा के जय-जयकारों के साथ गंगोत्री से मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मां चंडी देवी (मार्कण्डेय पूरी) मन्दिर में होगा। कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर में कर सकेंगें। मां गंगा की भोग मूर्ति 6 माह सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा में रहेंगी।
उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है, अगले वर्ष गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है।
