एसएसपी अजय सिंह ने 110 पुलिस कर्मियों का किया स्थानांतरण, 15 कांस्टेबलों को भेजा पुलिस लाईन
देहरादून – एसएसपी अजय सिंह ने बडा प्रशासनिक फेरबदल करते हुये विभिन्न थानो में तैनात 15 कांस्टेबलों का पुलिस लाईन स्थानान्तरण किया गया। साथ ही कई वर्षो से एक ही थाना/ चौकियो में तैनात 110 पुलिस कर्मियों का अन्यत्र स्थानांतरण करते हुए पुलिस लाइन देहरादून में तैनात 29 पुलिस कर्मियों का जनपद के विभिन्न थानो में स्थानान्तरित किया गया। 03 कर्मचारियों का प्रशासनिक आधार पर किया अन्यत्र स्थानांतरित किया गया।



