भाजयुमो के नवनियुक्त महामंत्री मुलायम सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भाजयुमो के नवनियुक्त महामंत्री मुलायम सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
नैनबाग(अमित नौटियाल)–भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत का कैंपटी और नैनबाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें सौंपा है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। वह पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा विकास और नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वाला दल है। भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर वर्ग का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के जनहितैषी फैसलों को प्रदेश की जनता न केवल सराह रही है, बल्कि राज्य हित में लिए गए कई फैसलों को तो अन्य राज्य भी लागू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। कार्यक्रम के दौरान राहुल पंवार और अनुपम चौहान ने मुलायम सिंह रावत को नैनबाग में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही नैनबाग अस्पताल के उच्चीकरण को लेकर भी वार्ता की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार, जिला पंचायत सदस्य रामदयाल शाह, मंडल उपाध्यक्ष राहुल पंवार, मंडल महामंत्री मुन्ना पंवार, सुनील सेमवाल, अंकुर रावत, आलोक जुयाल, आकाश गौड़, प्रधान सुरेश कैंतुरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश राणा, अनूप थपलियाल, महिपाल सजवाण, अनुपम चौहान, रोशन सजवाण, धीरू कंडारी, शुभम, प्रीतम, राजेंद्र चौहान, नवल नेगी, गौरव, बलबीर, नवीन असवाल, वीरेंद्र पंवार, अजय, शुरवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।
