पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाएगा बग्वाल- मधु भट्ट
पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाएगा बग्वाल- मधु भट्ट
देहरादून- उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर बताया कि उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास/बग्वाल को पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें राज्य भर में होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया 1 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री आवास में भी ईगास पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा।
मधु भट्ट ने बताया कि ईगास/बग्वाल के पावन पर्व के साथ ही उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की भी शुरुआत की जाएगी। रजत जयंती पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का सांस्कृतिक मंचन देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में 01 से 09 नवम्बर तक किया जायेगा। जिसमें विभिन्न हिमालय राज्यों से भी लोग प्रतिभाग करेंगे।
