क्रिकेट प्रतियोगिता: विकास भवन स्ट्राइकर और हेल्थ वारियर्स के बीच होगा फ़ाइनल मुकाबला
क्रिकेट प्रतियोगिता: विकास भवन स्ट्राइकर और हेल्थ वारियर्स के बीच होगा फ़ाइनल मुकाबला
उत्तरकाशी- हेल्थ कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम संस्करण के अन्तर्गत मनेरा स्टेडियम उत्तरकाशी में आज प्रथम सेमीफाइनल मैच राजस्व रॉयल और विकास भवन स्ट्राइकर के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्व रायल ने विकास भवन को 86 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे विकास भवन की टीम ने 10.1 ओवर में पूरा कर मैच 8 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं दूसरा मुकाबला हेल्थ वॉरियर्स एवं जेबी वारियर्स के मध्य बहुत ही रोमांचक संपन्न हुआ जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हेल्थ की टीम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को 148 रनों का लक्ष्य दिया रनों का पीछा करने उतरी जेबी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर सिर्फ 128 रन ही बना सके और हेल्थ वारियर्स ने यह रोमांचक मुकाबला 19 रनों से अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।
