उत्तरकाशी के वीरपुर डुंडा में सार्वजनिक शौचालय बना शो पीस, लोग परेशान
उत्तरकाशी के वीरपुर डुंडा में सार्वजनिक शौचालय बना शो पीस, लोग परेशान
बजट का किया दुरुपयोग ?
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- डॉ. APJ अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना के अंतर्गत 15वां वित्त /राज्य वित्त में बनाया गया सार्वजनिक शौचालय, जिसकी लागत लगभग 3,48,000 दिखाई गई है। इस शौचालय का निर्माण 2024-25 में किया गया, जिसे लगभग एक वर्ष भी पूरे नहीं हुए है।
यह सार्वजनिक शौचालय वीरपुर डुंडा के नेशनल हाइवे के समीप बना है, जिसमें मुख्यतः वीरपुर डुंडा का मेन मार्केट डुंडा के ब्लाक, तहसील, स्वास्थ्य केंद्र व अन्य विभागीय ऑफिस भी आते हैं। बात करें इस सार्वजनिक शौचालय की तो इस शौचालय से सारा मल मूत्र इस शौचालय से निकल कर नेशनल हाइवे में प्रतिदिन बहता रहता है। साथ ही इस मल मूत्र के रिसाव से अत्यधिक दुर्गंध आती है, जिससे राहगीरों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। शौचालय के आसपास के दुकानदार भी काफी समय से इस परेशानी को झेल रहे है।

सार्वजनिक शौचालय में महिला और पुरुषों के लिए शौचालय बने है, जिस पर कोई दरवाजा भी नहीं लगाया गया है। साथ ही शौचालय का निर्माण हुआ, लेकिन मल मूत्र के लिए कोई गड्ढा नहीं बना है, जिससे सारा मल मूत्र नेशनल हाइवे में आ जाता है, जिसकी दुर्गंध से आम जनता परेशान होती है। इसी शौचालय के बगल से डुंडा ब्लाक के प्रमुख, अधिकारी व कर्मचारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील के अधिकारी और कर्मचारी भी प्रतिदिन आते जाते है। तभी भी कोई अधिकारी इस पर कोई संज्ञान नहीं लेता दिख रहा है। क्या यह कार्य सिर्फ बजट को ठिकाने लगाने के लिए किया गया। बिना रोड मेप के कैसे इस पर कार्य हुआ। ये देखना बहुत जरूरी है।
