यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति डामटा में कबड्डी की टीमों ने दिखाया दमखम
यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति डामटा में कबड्डी की टीमों ने दिखाया दमखम
उत्तरकाशी (रॉबिन वर्मा)– यमुना घाटी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समिति डामटा की ओर से आयोजित चार दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक विकास समारोह के दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान एवं विशिष्ट अतिथि राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जगत सिंह चौहान, पुरोला विधानसभा के विधायक दुर्गेश्व लाल द्वारा किया गया इस मोके पर समारोह समिति एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का ढोल बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम में समारोह समिति एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा डामटा निवासी आपरेशन सिन्दूर के जवाब सैन्य अधिकारी वीरता पदक से सम्मानित बीएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट आलोक नेगी जी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान ने राज्य लघु सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष जगत सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने आयोजक समिति द्वारा खेल एवं अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासो की सराहना की गयी।

खेल मैदान डामटा में आयोजित दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिताओं में बेसिक एवं जूनियर स्तर के फाइनल मुकाबले खेले गये । तथा सीनियर महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिसमें प्राथमिक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता मे होली लाइफ पब्लिक स्कूल डामटा की टीम विजेता एवं न्यूक्रिश्चन एकेडमी डामटा की टीम उप विजेता रही ।जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में होली लाइफ पब्लिक स्कूल डामटा की टीम विजेता व सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल डामटा की टीम उप विजेता बनी तथा सीनियर महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता पहला मैच खेल विभाग देहरादून एवं स्पोर्ट्स एकेडमी सिरमौर हिमाचल के बीच हुआ जिसमें खेल विभाग देहरादून की टीम विजेता रही दूसरा मैच सिरमौर कबड्डी एकेडमी पांवटा व जीआइसी नैनबाग के बीच हुआ जिसमें पांवटा की टीम विजेता रही तीसरा मैच स्कोलर एकेडमी सिरमौर एवं कबड्डी संघ उत्तरकाशी के बीच हुआ जिसमें सिरमौर की टीम विजय रही
कार्यक्रम के इस अवसर पर समारोह समिति के संरक्षक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष चमन सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य अनिता नेगी, जिला पंचायत सदस्य विजय बन्धानी, समारोह समिति के अध्यक्ष बचन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सचिन चौहान, सचिव शूरवीर चौहान,दयाराम थपलियाल, सरदार सिंह राणा, अनिल चौहान, दिनेश नौटियाल,बलवीर सिंह चौहान, दिनेश चौहान,खजान पंवार,नरेन्द्र सिंह चौहान,अर्जुन पंवार, ऋषभ चौहान, मुकेश राणा,नरेश चौहान, अमीन चौहान,कपिल चौहान आदि मौजूद रहे ।
