भारी मात्रा में पकड़ा गया नकली मावा
भारी मात्रा में पकड़ा गया नकली मावा
लक्सर(कमल धीमान)- लक्सर के लादपुर कला गांव में आज फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर ने पूरी टीम के साथ दो लोगों के घर छापा मारा कार्रवाई की। इस दौरान एक कुंतल नकली मावा मौके से भट्टी पर बनाते हुए बरामद किया। केमिकल से नकली मावा बनाने वाले शहीद और शहरान को टीम का पता चलते ही फरार हो गए। टीम ने नकली मावे को जब्त कर लिया और तीन अलग-अलग सैंपल भर लिए गए। बाकी मावे को टीम द्वारा जमीन में दबा दिया है।
फूड सेफ्टी ऑफिसर दिलीप जैन ने बताया कि आज लक्सर के लादपुर कलां गांव में नकली मावा बनाए जाने की सूचना पर भट्टी पर छापा मारा गया। जहां से एक कुंतल मावा बरामद किया गया है। पकड़े गये नकली मावे से तीन अलग अलग सेम्पल लिए गए है, जिन्हें जांच के लिये भेजा जाएगा जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
