नैनबाग के जागधार में घटिया डामर के उपयोग से उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों में रोष
नैनबाग (अमित नौटियाल/शिवांश कुंवर)- नैनबाग के जागधार में सड़क डामरीकरण कार्यों में बड़ी अनिमियताएँ सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि महज तीन दिन पहले किया गया डामरीकरण घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर डामरीकरण कार्यों में घटिया सामग्री होने का आरोप लगाया है, जिससे कि ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथों के पंजों से डामर खुरच कर उखाड़ दिया। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण अपने हाथों के पंजों से डामर को खुरच कर आसानी से उखाड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से सड़क डामरीकरण कार्य पुनः और गुणवत्ता के साथ करने की मांग की है।


