आईआईटी रुड़की के छात्रों का उत्तरकाशी शैक्षणिक भ्रमण: नवाचार और आजीविका पर केंद्रित अध्ययन
आईआईटी रुड़की के छात्रों का उत्तरकाशी शैक्षणिक भ्रमण: नवाचार और आजीविका पर केंद्रित अध्ययन
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तरकाशी जनपद के तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे आईआईटी रुड़की के 22 छात्र-छात्राएं पहाड़ी परिवेश, यहां की मुख्य आजीविका, जल संरक्षण के पारंपरिक तरीकों और स्थानीय जीवनशैली को नजदीक से समझ रहे हैं। इस अध्ययन दौरे में कुछ रिसर्च स्कॉलर्स भी शामिल हैं, जो विशेषज्ञों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर पर्वतीय क्षेत्रों में टिकाऊ आजीविका और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।
सीएम मोदी और सीएम धामी द्वारा शिक्षण संस्थानों को नवाचार और स्वरोजगार आधारित कौशल शिक्षा से जोड़ने के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यह भ्रमण आयोजित किया गया है। छात्रों का उद्देश्य है कि वे यहां से सीखे ज्ञान को वैज्ञानिक दृष्टि से और परिष्कृत कर पहाड़ी क्षेत्रों के विकास में उपयोगी समाधान प्रस्तुत कर सकें।
स्थानीय जल स्रोतों की सुरक्षा, पारंपरिक खेती, हस्तशिल्प, घराट, पर्यटन आधारित रोजगार तथा समुदाय की जीविका चुनौतियों पर किए जा रहे इस अध्ययन से छात्र-छात्राएं प्रेरित होकर भविष्य में अपना योगदान देने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। यह दौरा पहाड़ों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए नई दृष्टि विकसित करने का महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगा।
