उत्तराखंडपौड़ी गढ़वाल

हे.न.ब. गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में 04 से 10 दिसंबर तक होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित प्रशिक्षण- प्रो डी एस नेगी

 
हे.न.ब. गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में 04 से 10 दिसंबर तक होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित प्रशिक्षण-  प्रो डी एस नेगी  

श्रीनगर- मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय द्वारा 04 से 10 दिसंबर, 2025 तक उच्च शिक्षण संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. मनु प्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष , सी ए सी, आगरा विश्वविद्यालय करेंगे। प्रो सिंह गढ़वाल विश्वविद्यालय के कार्य परिषद के विजिटर नॉमिनी भी हैं। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रकाश सिंह की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति भी रहेगी।

मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक प्रोफेसर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूरे देश के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 40 प्रतिभागी प्रत्यक्ष रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह कार्यक्रम वर्तमान समय में उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न पक्षों को समझने के दृष्टिकोण से किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में
देश के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 40 शिक्षक प्रतिभागी प्रतिभागी करेंगे और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उच्च शिक्षा में उपयोग पर ज्ञान प्राप्त करेंगे साथ ही  प्रोफ़ेसर नेगी ने बताया की इस कार्यक्रम में देश के अनेक प्रतिष्ठित आई आई टी और जेएनयू जैसे विश्वविद्यालय के विभिन्न रिसोर्स पर्सन व्याख्यान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!