लखवाड़ प्रभावित युवाओं के लिए रोजगार की पहल: परियोजना प्रभावित युवाओं को मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण
लखवाड़ प्रभावित युवाओं के लिए रोजगार की पहल: परियोजना प्रभावित युवाओं को मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण
डीएम के निर्देशन में आगे बढ़ी पहल
टिहरी- जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल की पूर्व में आयोजित बैठक के अनुपालन में लखवाड़ परियोजना से प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एल एंड टी कंपनी द्वारा विशेष पहल की जा रही है।
एल एंड टी के एचआर प्रमुख के अवगत कराया कि कंपनी केवल परियोजना प्रभावित क्षेत्र के आईटीआई प्रमाणित युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करेगी। प्रारंभिक चरण में 20 युवाओं की सूची तैयार की गई है, जिसे अनुमोदन के लिए यूजेवीएनएल को भेजा गया है। अनुमोदन प्राप्त होते ही प्रशिक्षण एल एंड टी के सीएसटीआई केंद्र में आयोजित किया जाएगा।
कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया है कि प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले युवाओं को लखवाड़ परियोजना के अतिरिक्त अन्य परियोजनाओं में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।
