एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति की फर्जी फोटो लगाकर मैसेजिंग, विवि प्रशासन ने दी तहरीर
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति की फर्जी फोटो लगाकर मैसेजिंग, विवि प्रशासन ने दी तहरीर
श्रीनगर (गढ़़वाल)- हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति की फोटो लगाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मैसेज किए जाने पर विवि प्रशासन ने कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली श्रीनगर में दी तहरीर में गढ़़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. राकेश कुमार ढोड़ी ने कहा कि गढ़़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की फोटो लगाकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर उनकी छवि को निरन्तर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि अति संवेदनशील एवं गंभीर प्रकृति का है। कहा कि पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले को साइबर सेल को भेज दिया है।
