आपदा प्रबंधन, नशा मुक्ति और नया मोटर वाहन अधिनियम पर दी विस्तृत जानकारी
आपदा प्रबंधन, नशा मुक्ति और नया मोटर वाहन अधिनियम पर दी विस्तृत जानकारी
मसूरी- रोटरी क्लब मसूरी के अनुरोध पर और डीएम और अपर जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में, सनातन गर्ल्स इंटर कॉलेज मसूरी में बहु-विषयक जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने प्रतिभाग कर आपदा प्रबंधन, नशा मुक्ति और नया मोटर वाहन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मास्टर ट्रेनर राजू शाही और सुशील सिंह कैन्तुरा ने आपदा में सुरक्षा, जोखिम न्यूनीकरण तथा प्राथमिक प्रतिक्रिया पर प्रशिक्षण प्रदान किया। नशे के दुष्परिणाम, मानसिक व शारीरिक प्रभाव तथा युवाओं में बढ़ती लत पर रोक हेतु महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इसके साथ नया मोटर वाहन अधिनियम के विषय में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने सड़क सुरक्षा नियम, दंड प्रावधान एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार पर दिशा निर्देश दिए।
रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सेवानिवृत्त आई.जी. त्रिपाठी और क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समाज हित में जागृत रहने और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, विद्यालय प्रबंधन और क्लब के सहयोग से सफल रूप से संचालन किया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान के लिए प्रसन्नता जताई और भविष्य में भी ऐसे उपयोगी प्रशिक्षण की अपेक्षा व्यक्त की।
