उत्तराखंड

मोरी पुलिस ने 6.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

मोरी पुलिस ने 6.52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

 

उत्तरकाशी- मोरी पुलिस की टीम द्वारा एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन तथा नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय द्वारा जनपद में नशे एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश हेतु पुलिस अधिकारियों को नशे के अवैध कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोटके निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये कल सायं को मोरी जे0पी0 पुल से विजयपाल उर्फ़ सीरिया नाम के एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसके कब्जे से 6.52 ग्राम स्मैक बरामद हुयी.
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर व्यक्ति के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/21के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *