उत्तराखंडदेहरादून

डॉ० ममता आर्य स्पर्श गंगा महोत्सव में शिक्षाश्री पुरस्कार -2025 से सम्मानित

डॉ० ममता आर्य स्पर्श गंगा महोत्सव में शिक्षाश्री पुरस्कार -2025 से सम्मानित

श्रीनगर- हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० ममता आर्य स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार -2025 से सम्मानित हुई है| हिमालयन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (हडर्स )ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया है| लेखक गांव ( थानों) देहरादून में आयोजित स्पर्श गंगा महोत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद् पद्म विभूषण, डॉ० अनिल प्रकाश जोशी द्वारा उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
हडर्स के सचिव एवं स्पर्श गंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो०अतुल जोशी ने बताया की डॉ० ममता आर्य को यह पुरस्कार उनके शोध व शिक्षक प्रणाली में नवाचार के लिए दिया गया है| डॉ० ममता आर्य को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 11,000 रुपए की नकद राशि भी प्रदान की गई है| इस वर्ष की चयन समिति में पर्यावरणविद् व पद्मश्री सम्मानित कल्याण सिंह रावत मैती, शिक्षाविद प्रो०अतुल जोशी, प्रो० प्रभाकर बडोनी० विदुषी निशंक,  डॉ० एस०डी० तिवारी प्रो० सी० एस० जोशी एवं  हडर्स के अध्यक्ष के० के० पांडे शामिल थे।
गंगा नदी में हेवी मेटल प्रदूषण की जांच व बैक्टीरिया द्वारा उसके निवारण पर डॉ० ममता आर्य द्वारा किए गए शोध कार्यों को काफी सराहा गया। डॉ० ममता आर्य की इस उपलब्धि पर गढ़वाल विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने खुशी जताते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *