उत्तराखंडदेहरादून

सीवर-सड़क की बदहाली पर उक्रांद का हल्ला बोल, PIU कार्यालय का घेराव  

सीवर-सड़क की बदहाली पर उक्रांद का हल्ला बोल, PIU कार्यालय का घेराव  

 

देहरादून- धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बंजारावाला, मोथरोवाला और बंगाली कोठी क्षेत्रों में सीवर लाइन और सड़कों की दयनीय स्थिति को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल का गुस्सा फूट पड़ा। दल की केंद्रीय महामंत्री किरण रावत एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता ने पीआईयू यूनिट कार्यालय का घेराव कर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  

उक्रांद केंद्रीय महामंत्री किरण रावत ने कहा कि बंजारावाला, मोथरोवाला और बंगाली कोठी क्षेत्रों में सीवर लाइन का कार्य कराया जा रहा है। 2021 से लगातार सड़कों को खोदा जा रहा है। निर्माण कार्य को समय अवधि पर पूरा नहीं किया गया है। हालत आज अत्यंत गंभीर हो गए हैं। क्षेत्र की जनता जहां सड़कों के गड्ढों में कई बार दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। वहीं धूल मिट्टी के कारण बीमारियां भी उत्पन्न हो गई है। इसके साथ किरन रावत ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल मांग करता है कि मुख्यमंत्री इस क्षेत्र के निर्माण कार्यों के लिए डीएम देहरादून और मुख्य विकास अधिकारी को सभी गतिमान योजनाओं की समीक्षा करने के लिए जांच अधिकारी नियुक्त करें। इस प्रकार के भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को तत्काल निलंबन करते हुए बर्खास्त की की कार्रवाई की जाए। 

महानगर अध्यक्ष देहरादून प्रवीण चंद्र रमोला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़कों का निर्माण और बुनियादी सुविधाएं ठीक नहीं की गई, तो उक्रांद जनता को लामबंद कर बड़ा जन-आंदोलन शुरू करेगा।  

घेराव में वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय संगठन मंत्री रघुवीर सिंह राणा, महानगर उपाध्यक्ष बिहारी लाल जगूड़ी, शकुंतला रावत, अनूप बिष्ट, भोला चमोली, जितेंद्र, कपिल कुमार, संतोष नौटियाल, सुचिता उनियाल, रीता देवी, संगीता बहुगुणा, गजेंद्र नेगी, गजपाल सहित सैकड़ो क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही l   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!