उत्तरकाशी में 44 वृद्धजनों के आंखों की लौटी रोशनी, निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर संपन्न
उत्तरकाशी में 44 वृद्धजनों के आंखों की लौटी रोशनी, निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर संपन्न
उत्तरकाशी
जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में जिला अधिकारी उत्तरकाशी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “अटल वयो अभ्युदय योजना” के अंतर्गत विशाल मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य जिले के दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों में निवासरत वृद्धजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा कुल 44 वृद्धजनों की जांच की गई, जिनमें से 44 पात्र वृद्ध रोगियों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया।
शिविर में डॉ मेहा पांगती नेत्र शल्यक जिला चिकित्सालय मसूरी देहरादून वा के नेत्र रोग शल्यक डॉ. आस्था रावत जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी द्वारा ऑपरेशन संपादित किए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत द्वारा जानकारी दी गई कि शिविर में ऑपरेशन के उपरांत सभी रोगियों को निःशुल्क लैंस (IOL) प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा लाभार्थियों के लिए निःशुल्क भोजन, चाय, जलपान एवं दवाइयों की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे रोगियों एवं उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि जिले के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के उपरांत वाहनों के माध्यम से घर घर तक छोड़ा गया।
शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, नोडल अधिकारी अंधता निवारण कार्यक्रम, डॉ मुक्ता उनियाल इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
